महावीर जयंती 🌸🌹🌸
जैन ग्रंथों और धार्मिक लिपियों के अनुसार का जन्म दिन मनाते हैं।महावीर जयंती 🌸🌹🌸
हर साल चैत्र मास शुक्ल पक्ष की त्रियोदशी तिथि पर महावीर जयंती मनाई जाती है। जैन धर्म का ये एक प्रमुख त्यौहार है।
पटना राज्य से कुछ किलोमीटर दूर (बिहार) के कुण्डल ग्राम, अब (कुंडलपुर) में हुआ था। उस समय वैशाली राज्य की राजधानी मानी जाती थी। कुछ का मत है कि महावीर का जन्म ५९९ईसा पूर्व में हुआ था।
जब महावीर ३०की आयु के हुए, तो उन्होंने सत्य की खोज में अपना सिंहासन और परिवार छोड़ दिया था। वह एक तपस्वी के रूप में १२ वर्षों तक निर्वासन में रहे। इस दौरान उन्होंने अहिंसा का प्रचार करते हुए सभी के प्रति श्रद्धा का व्यवहार किया। जब महावीर ७२ की आयु में थे तो उन्हें ज्ञान (निर्वाण) प्राप्त हुआ।
महावीर जयंती जैन समुदाय के सबसे महत्त्व पूर्ण त्योहारों में से एक है। जैन पौराणिक कथाओं के अनुसार भगवान महावीर जैन धर्म के (२४) वें तीर्थकर हैं।
यह त्योहार शान्ति और सद्भाव के लिए मनाया जाता है और भगवान महावीर की शिक्षाओं का प्रसार भी करता है,। एक जलुस यात्रा के रुप में निकाला जाता है, जिसके शीर्ष पर भगवान महावीर की मूर्ति को बहुत आदर से रखा जाता है। जैन मंदिरों को झंडों से सजाया जाता है। जरूरत मंद लोगों की भरपाई कपड़ा और अनाज देकर करते हैं। जैन धर्म में पशु वध का विरोध करते हैं। धर्मार्थ कार्य के अलावा मंदिरों में प्राथनाएं की जाती हैं। महावीर और जैन धर्म की शिक्षाओं का
पाठ भिक्षु (धर्म का पालन करने वाले) किया जाता है।
वास्तविक रूप से जानने के लिए किसी जैन मंदिरों में जा सकते हैं।
महावीर जयंती के दौरान यात्रा करने के लिए कई धार्मिक स्थल हैं, जहां जाया जा सकता है।
**मधुबन**झारखंड में स्थित दिव्य स्थल है।
*गिरनार जी*भारत के गुजरात राज्य में जा सकते हैं।
*गोमतेश्वर*ये कर्नाटक राज्य में आकर्षण का स्थान है।
*मंगी तुंगी*यह महाराष्ट्र में जैनियों का प्रमुख स्थल है।
*गजपंथा**यह भी महाराष्ट्र में है। भक्त लोग ४६० सीढ़ियां चढ़ने के बाद दर्शन करते हैं।
माउंट आबू में भी महावीर जी का सुंदर मंदिर है।
भगवान महावीर की जन्म को बहुत खुशी-खुशी मनाते हैं। हमें भी उनके जीवन से अच्छी शिक्षाएं प्राप्त करनी चाहिए।
आपस में सदभावना प्रेम बनाए रखें।
जय महावीर स्वामी🌸🌹🙏🏻
गीता ठाकुर दिल्ली से
आज की प्रतियोगिता हेतु
Mohammed urooj khan
23-Apr-2024 04:00 PM
👌🏾👌🏾👌🏾👌🏾👌🏾
Reply